15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

बड़ी वारदात…बहू ने किया 70 वर्षीय सास पर चाकु से हमला…गंभीर घायल…पढ़िए क्या है पूरा मामला

पांवटा साहिब 15 October 2024

पांवटा साहिब में बहु द्वारा अपनी 70 वर्षीय सासू पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है सास पर 6 से 7 बार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के गांव टोका नगला में एक बहू अपनी सास से इतना ज्यादा नाराज हो गई कि उसने चाकू से कई गंभीर घाव अपनी सास के बदन पर कर दिए। 70 वर्षीय सबरा बेगम को घायल अवस्था में पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि टोका नगला में रहने वाली एक बहू की अपनी सास के साथ कुछ पारिवारिक विवाद थे आपसी कलह इतना बढ़ गया कि बहु ने 70 वर्षीय शास्त्र चाकू से हमला कर दिया। 70 वर्षीय महिला के बदन पर 6 से 7 गहरे घाव बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सांस की बाजू पर छाती पर कई गहरे निशान चाकू के लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि हमला करने वाली महिला तनावपूर्ण स्थिति में थी। अब यह जांच का विषय है कि परिवार में किस बात का तनाव रहा होगा।

वही जब इस बारे में सिविल अस्पताल के आपातकालीन डॉक्टर पीयूष तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 70 वर्षीय महिला को पांवटा सिविल अस्पताल में जख्मी हालत में लाया गया था शार्प वेपन के घाव थे महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles