अशोका टाइम्स 28 सितंबर 2024***
पांवटा साहिब के टोका नगला से खारा संपर्क मार्ग को कुछ स्थानीय लोगों ने गड्डा खोद कर बंद कर दिया गया है जिसकी शिकायत एसडीएम गुंजित चीमा से दर्जनों ग्रामीणों ने की है।
जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि ये सम्पर्क मार्ग रियास्त काल से संचालित है । इस मार्ग से गांव की शादी ब्याह की बारातो का आना जाना तथा गांव टोका नगला व गांव खारा की शव यात्राएं ले जाने का भी यही एकमात्र मार्ग है। इसके इलावा अन्य कोई विकल्प रास्ता आने जाने का नहीं है। बीते दिनों यह मार्ग बरसात में टूट गया था। गांव टोका नगला के स्थानीय निवासी वर्तमान वार्ड सदस्य सुनिता देवी पत्नी श्याम लाल, पवन कुमार पुत्र मुकन्दी लाल, हरकेश व रमेश कुमार आदी की जमीन इस मार्ग के साथ लगती होने के कारण इन लोगों ने यहां पर बारिश के पानी के मार्ग को रोककर गहरा खड्डा बना दिया है जिसके बाद यह मार्ग पूर्णतय बन्द पडा है। ग्रांम पंचायत कुन्डियों के प्रधान व स्थानीय ग्रामिणो ने उक्त लोगों से कई बार मार्ग ठीक करने व का आग्रह कर लिया है लेकिन यह लोग लडाई झगडा करने पर उतारु हो जाते है व रास्ते पर आने वाले ग्रामवासियों को जान से मारने की धमकीयां देते है। स्कुल मे पढने वाले बच्चों को स्कूल आने जाने के लिये भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में गांव मे चार शादियां निश्चित है व सभी ग्राम वासियों की धान की फसल की कटाई व ढुलाई की जानी है जिसके लिये केवल गांव में यही एक मार्ग है जिसके बन्द होने से गांव टोका नगला व गांव खारा के करीब 300 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं एसडीएम गुरजीत चमन बताया कि शिकायत उपरांत मामले की जांच करवाई जा रही है। जल्द समाधान किया जाएगा।

