12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

हिमाचल में कोई आर्थिक संकट नहीं… सब्सिडी और मुफ्त बिजली पर भी बड़ा बयान…पढ़ें क्या है सरकार की व्यवस्थापरिवर्तन

Ashoka Times…1 September 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी तरह की कोई भी आर्थिक संकट की स्थिति नहीं है हम केवल केंद्र सरकार से अपने अधिकार मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन और सुधार लाने का समय है ऐसे में विपक्ष को प्रदेश सरकार का साथ देना चाहिए ना की अफवाहें उडानी चाहिए। जब सुधार किए जाते हैं तो इस तरह के फैसलों से थोड़े समय के लिए रुकावट आती है इसका अर्थ ये नहीं है कि प्रदेश में आर्थिक संकट है। हम व्यवस्थित ढंग से वित्तीय व्यवस्था को ठीक कर रहे हैं। हम वित्तीय अनुशासन में रहकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

‘फाइव स्टार होटलों को मुफ्त पानी और सब्सिडी में बिजली उचित नहीं….

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सैलरी रोकने से हमारा मतलब जागरुक करने से है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े होटल व्यवसाय जो बिजली और पानी का बिल आसानी से दे सकते हैं उन्हें सब्सिडी देने का कोई मतलब नहीं बनता सब्सिडी केवल गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए होनी चाहिए। जो बिजली का बिल भर सकता है उसे बिजली मुफ्त क्यों दी जाए ? जो पानी का बिल भर सकता है उसे क्यों मुफ्त पानी दिया जाए।

भाजपा सरकार ने जून 2022 में सभी का पानी का बिल माफ कर दिया, लेकिन आप फाइव स्टार होटलों को मुफ्त पानी और सब्सिडी में बिजली दे रहे हैं जो उचित नहीं है।”

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार किसी भी आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक की ना तो सब्सिडी बंद कर रही है और ना ही मुफ्त बिजली का कनेक्शन यह केवल भ्रम पैदा किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles