13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ज़िला स्तरीय टूर्नामेंट में सुविधाओं की कमी… खिलाड़ी परेशान…

Ashoka Times…31 August 2024

स्वर्ण जयंती राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय माजरा में ग्राउंड की हालत ख़राब के बावजूद ज़िला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है । जबकि स्कूल प्रशासन द्वारा डिप्टी डायरेक्टर को पहले ही मैदान की खराब हालत होने की सूचना दी  गई थी। 

ज़िला सिरमौर के विभिन्न खंडों की टीम के 750 खिलाड़ी भाग ले रहें है इन खिलाड़ियों को आज सुविधाओं के बीच खेलना पड़ रहा है ना तो यहां पर मैदान को ठीक किया गया और ना ही डिप्टी डायरेक्टर विभाग द्वारा जन का प्रयास किया गया की मैदान के साथ माजरा स्कूल में क्या-क्या परेशानियां खिलाड़ियों को होंगी ।

बताया जा रहा है कि बास्केटबॉल की प्रतियोगिता के लिए माजरा के निजी स्कूलों के ग्राउंड उपयोग करने पड़े तथा माजरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर देवी नगर में फुटबॉल की प्रतियोगिता करवानी पड़ी। इस दौरान खिलाड़ियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब माजरा ग्राउंड में सुविधाओं की कमी थी और डिप्टी डायरेक्टर को इस बारे पहले अवगत करवा दिया गया था तो यहां पर इन खिलाड़ियों का मज़ाक़ बनाने के लिए क्यों मैदान में उतरा गया । वही एथलीट खिलाड़ियों ने बताया कि ट्रैक पर पत्थर पड़े हुए थे तथा ट्रैक पर दौड़ने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मैदान में गड्ढे ठीक नहीं करवाए गए हैं जिसके कारण खिलाड़ियों को परेशानियां झेलनीपड़ रही है।

उधर माजरा में बैडमिंटन ग्राउंड को पेंट से मार्क ना करवा कर चौक से मार्क करवाना पड़ा है तथा प्रतियोगिता शुरू हुई तीसरे दिन के बाद आज वॉलीबॉल का मैदान भी अभी तक तैयार नहीं हो पाया था जिसके लिए खिलाड़ियों व उनके अभिभावक को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । 

http://*मारपीट के पीड़ित ने लिखा सुसाइड नोट…पत्नी और छोटी-छोटी बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल…* *पुलिस और डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप… पढ़े क्या है पूरा मामला* http://www.ashokatimes.com/मारपीट-के-पीड़ित-ने-लिखा-स/

जब इस बारे एडीपीओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैदान की हालात के बारे प्रशासन को पहले ही अवगत करवा दिया गया था परंतु उसके बावजूद भी यहां पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई।जब से माजरा में हाकी एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड बनाया गया है बाकि मैदान की हालात खराब हो गई है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles