15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

भर्ती के 25 वर्षीय जवान ने पाई शहादत…क्षेत्र में शोक की लहर…

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के एक जवान ने शहादत पाई है। जवान सिरमौर की शिवा पंचायत के अंतर्गत भरली गांव के रहने वाले थे। अभी उनकी उम्र 25 वर्ष ही थी।

शहादत पाने वाले आशीष कुमार का जन्म 14 मार्च 1999 को हुआ और वे वर्तमान में 19 ग्रेनेडियर बटालियन के अधीन अरूणाचल प्रदेश में सेवारत थे। करीब 6 साल पहले आशीष सेना में भर्ती हुआ। शहीद आशीष के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और अब परिवार में उनकी मां, बड़े भाई व जुड़वां भाई रोहित तथा बहन पूजा हैं। बहन पूजा वन विभाग में बतौर वनरक्षक तैनात है।

बता दें कि अरूणाचल प्रदेश में सेन्य ऑपरेशनल गतिविधि के दौरान सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। जिसमें   आशीष के अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश के एक-एक जवान सहित कुल तीन जवानों के शहीद होने की खबर है। शहीद आशीष की पार्थिव देह वीरवार तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पार्थिव शरीर को बुधवार शाम तक दिल्ली तक हवाई मार्ग से लाया जा सकता है। तत्पश्चात वीरवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव देह को पैतृक गांव के लिए रवाना किया जाएगा।
उधर उनकी माता संतरो देवी अपने बेटे के सिर पर सेहरा बांधने के सपने देख रही थी। लेकिन बेटे की शहादत की खबर के साथ उनका यह सपना टूट गया। जब उन्हें बेटे की शहादत की सूचना मिली कि आशीष ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में ‘ऑपरेशन अलर्ट’ के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है तो मानो माता और परिवार पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा। आशीष की शहादत से जुड़वां भाइयों की जोड़ी भी टूट गई है। शहीद का जुड़वां भाई रोहित एक निजी कंपनी में सेवारत है।

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई पदाधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते घटना पर गहरा शौक व्यक्त करते हुए कहा कि हम 19 ग्रेनेडियर के नुमाइंदों तथा परिवार से लगातार संपर्क में है ताकि शहीद की पार्थिव देह जल्द से जल्द उनके पैतृक गांव पहुंच सके। पार्थिव देह की अंतिम यात्रा तक संगठन के सदस्य शहिद के परिवार के साथ गांव में मौजूद रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles