13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

रोटरी हार्ट लाइन चंडीगढ़ ने करवाया पहाड़ की मासूम गरीब बच्ची के दिल का ऑपरेशन….

संजय और योगिता आए बच्ची के लिए फरिश्ता बनकर… पढ़िए समाज से जुड़ी खबरें 

Ashoka Times…24 August 2024

कई जगहों पर भगवान स्वयं प्रकट नहीं हो पाते ऐसे में वह अपने फरिश्तों को मदद के लिए भेजता है ऐसा ही पांवटा साहिब पर एक बच्ची के लिए रोटरी क्लब चंडीगढ़ के साथ एक पत्रकार और समाज सेविका फरिश्ता बनकर उसकी जिंदगी में आए और उसकी जान बचा ली गई।

 दरअसल, निर्धन परिवार से सम्बन्ध रखने वाली सात साल की बच्ची विदाता पुत्री चंद्र सैन निवासी सखौली को परिजन गर्दन में दर्द की शिकायत होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे। यहां जब चिकित्सकों द्वारा बच्ची की जांच की तो पता चला कि उसके दिल में छेद है। जिसके बाद डॉक्टरों ने परिजनों को बेटी की हार्ट सर्जरी सहित गर्दन का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी जिसमें 9 लाख रुपए तक का खर्चा आना था। मगर एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला पिता बच्ची का उपचार करवाने में असमर्थ था।

लिहाज़ा मामले की जानकारी जैसे ही पत्रकार संजय कंवर को मिली तो उन्होंने बिना समय गवाए समाजिक कार्यकर्ता योगिता गोयल को इस बाबत अवगत करवाया। जिसके बाद रोटरी क्लब चंडीगढ़ के डायरेक्टर गुरविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बच्ची का उपचार करवाने का आश्वासन दिया।

लिहाज़ा रोटरी हार्ट लाइन सर्जरी प्रोजेक्ट चंडीगढ़ के डायरेक्टर गुरविंदर सिंह ने बच्ची को चंडीगढ़ बुलाया और उपचार शुरू करने के लिए फोर्टिस अस्पताल मोहाली के प्रबंधन को पत्र लिखा।

जिसके बाद फोर्टिस अस्पताल मोहाली के चिकित्सक डॉक्टर रजत गुप्ता ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद वरिष्ठ डॉक्टर टी. एस. महंत की टीम ने साढ़े पांच घंटे में बच्ची की सफल ओपन हार्ट सर्जरी की। फिलहाल उसे बच्चों की तबीयत बेहतर बताई जा रही है और यह भी संभव है कि अब वह अपना बाकी का जीवन आम बच्चों की तरह बिता पाए । इस सब के बीच रोटरी क्लब हार्ट लाइन चंडीगढ़ के साथ साथ पांवटा साहिब के पत्रकार संजय कंवर और समाज सेविका योगिता गोयल कि लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles