13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

अवैध खनन रोकने गए व्यक्ति पर जानलेवा हमला…..

Ashoka Times…16 August 2024

पांवटा साहिब में खनन माफिया के हौसले बुलंदी पर है । माफिया ने अवैध खनन रोकने गए एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया है खनन माफियाओं ने व्यक्ति पर रॉड और डंडों से वार किये जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और उसका पांवटा अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार आरोपी शामलात भूमि के नाले से रेत-बजरी व पत्थर उठा कर अवैध खनन को अंजाम दे रहे थे। इस दौरान बूटी नाथ पुत्र गुरदास राम निवासी बेंकुआ ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया।

इतना ही नहीं खनन माफिया ने बीच बचाव करने पहुंचे शशि पाल पर भी हमला कर दिया जिसके सिर पर गहरी चोटें लगी है। वहीं, पीड़ित ने इस बाबत पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है और न्याय की गुहार लगाई है।

बता दें कि पांवटा साहिब में अवैध खनन करने वाले माफियाओं के हौसले लगातार बुलंदी पर है विभाग भी महज कुछ हजार रुपए का चालान कर इन्हें धड़ल्ले से काम करने का बार-बार मौका देते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles