15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नाहन में सबसे अधिक बरसे बादल… घरों में घुसा मलबे के साथ पानी…भारी नुक्सान 

Ashoka Times….10 july 2024

हिमाचल प्रदेश के नाहन में 168.3 बारिश दर्ज की गई है जिसके कारण नाहन में दर्जनों लोगों के घरों में पानी भर गया और लोगों का बड़ा नुकसान भी हुआ है। 

शुक्रवार रात को भारी बारिश के कारण जिले के कई स्थानों पर नुकसान के मामले सामने आए हैं। जिला मुख्यालय नाहन में भारी बारिश से गलियों ने नाले का रूप धारण कर लिया। वार्ड नंबर-5 के अमरपुर मोहल्ला में देर रात हुई भारी बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई । यहां बरसात का पानी मलबे के साथ लोगों के घरों समेत दुकानों में घुस गया। इससे भारी नुकसान हुआ है। दहशत में लोग रात भर जागते रहे। मौके पर पहुंची वार्ड की पार्षद मधु अत्री ने बताया कि भारी बरसात से लोगों के घरों में घुसे बरसाती पानी से नुकसान हुआ है।

इस दौरान घरों में रखा कीमती सामान व टीवी, फ्रिज, अलमारी, बेड, कपड़े आदि खराब हुए हैं। उधर, ग्राम पंचायत सतीवाला में भी भारी बारिश से लोगों के घरों एवं खेतों में नुकसान की जानकारी सामने आई है। यहां एक फैक्ट्री में भी बरसाती पानी घुस गया।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगह पर बारिश को पैमाने से नापा गया जिसमें

संधोल 106.4, नगरोटा सूरियां 93.2, धौलाकुआं 67.0, जुब्बरहट्टी 53.2, कंडाघाट 45.6, धर्मशाला 13.0, कांगड़ा 12.6 व नारकंडा में 19.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी राज्य के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 11 से 16 अगस्त तक कुछ स्थानों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजपुर में टीबी के ट्रीटमेंट को लेकर ट्रेनिंग का आयोजन…सभी तक पहुंचे सुविधाएं…केएल भगत

नशीले कैप्सूलों के साथ यूवक गिरफ्तार…

पांवटा साहिब में कैसे काम कर रहा ड्रग्स माफिया…POLICE के लिए नई चुनौती….पढ़िए कैसे हो रहा कारोबार 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles