15.6 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

पांवटा: टैम्पू चालक से मारपीट, यूनियन उप प्रधान सहित आधा दर्जन पर मामला दर्ज…

पांवटा: टैम्पू चालक से मारपीट, यूनियन उप प्रधान सहित आधा दर्जन पर मामला दर्ज…

Ashoka time’s…3 Nov 26

दिनांक 03.11.2026 को पुलिस थाना पांवटा साहिब में अरुण खान निवासी हरिपुर टोहाना, डा० शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 02.11.2026 को वह अपने टैम्पू नंबर HP17A-0425 में भाटावाली से प्रवासी मजदूर के घर का सामान लोड करके मेन रोड पर आया, तो जिला सिरमौर टैम्पू यूनियन के कुछ लोग गाड़ी नंबर HP17D-0911 से उसका पीछा करने लगे ।नक्शे देखें

उन्होंने अपनी गाड़ी उसके टैम्पू के आगे लगाकर उसे रोका और उसके साथ हाथापाई करने लगे तथा प्रवासी मजदूर के साथ भी गाली-गलौच की और उसे जबरदस्ती यूनियन ले जाने लगे । यूनियन के छोटा प्रधान आशिक अली अपने कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट की तथा गालियां दी । जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले मे आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles