श्री रेणुकाजी-नाहन मार्ग पर टला बड़ा हादसा…अनियंत्रित हो पलटा ट्राला यातायात बाधित…
Ashoka time’s…10 September 26
श्री रेणुकाजी-नाहन मार्ग पर नैहली से आगे क्यारटू के पास गुरुवार सुबह लोहे के एंगल से लदा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था। हरिपुरधार, संगड़ाह और नाहन जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। बिना मशीनरी के मार्ग खोलना मुश्किल है। लोक निर्माण विभाग (PWD) को सूचना दे दी गई है और सड़क बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं।

