18.8 C
New York
Monday, November 2, 2026

जिला में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह

जिला में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह…

Ashoka time’s…10 September 26

जिला स्तरीय 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन के सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी, सिरमौर पवन गर्ग के तत्वाधान में किया गया। पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की थीम हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन गर्ग ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी की भावना को धरातल पर उतारने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विभागीय कर्मचारियों तथा समुदाय की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से निर्देशित किया कि प्रत्येक बच्चे की ऊंचाई एवं वजन का सही एवं नियमित रूप से मापन किया जाए तथा बच्चे के विकास की निरंतर निगरानी रखी जाए। यदि किसी बच्चे की ऊंचाई, वजन अथवा विकास में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई जाती है तो ऐसे बच्चों की पहचान कर उन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने आहार में विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि बच्चों तथा महिलाओं के भोजन में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों को शामिल करना स्वस्थ वृद्धि एवं विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थाें को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए भी जागरुकता फैलाने का आहवान किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों पर ताजा एवं गर्म पक्का हुआ भोजन उपलब्ध करवाने के लिए कहा।
उन्होंने बाल्यावस्था में विकास के लिए प्रारंभिक पोषण को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जीवन के शुरुआती वर्षों में उचित पोषण, देखभाल, खेल एवं सीखने के अवसर, बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास की मजबूत नीव तैयार करते हैं।
इसके साथ ही उन्होने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएनवीवाई) के माध्यम से पात्र महिलाओं को उपलब्ध करवाए जा रह लाभांे तथा मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक कार्यालय से डॉ. ममता जैन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक पद्धतियों तथा स्थानीय एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य वर्धक गुणों के बारे में भी विस्तार से बताया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन से डॉ शबरातन जबीन ने आहार में विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन के महत्व, बच्चों तथा महिलाओं के भोजन में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों को शामिल करने तथा स्तन पान के महत्व की जानकारी दी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी इशाक मौहम्मद ने सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही को मजबूत करने पर बल दिया ताकि पोषण सबंधी गतिविधियों में परिवार एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में जिला पोषण समन्वयक राजेश शर्मा, पीएमएमवीवाई समन्वयक प्रियंका, आईसीडीएस पर्यवेक्षक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विभाग एवं कार्यक्षेत्र से संबंधित एवं राष्ट्रीय पोषण माह की थीम एवं उप-थीमों पर विचार सांझा किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles