15 C
New York
Sunday, November 22, 2026

नाहन में 17 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू….

animal image

नाहन में 17 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू…

Ashoka time’s…13 August 26

जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेसर्ज बारबीक्यू नेशन हाॅस्पिटैलिटी लि0 कोलकाता पश्चिम बंगाल द्वारा दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चिन्नेई और बैंगलोर स्थित रेस्तरां के लिए किचन हेल्पर/फूड एंड बेवरेज स्टीवर्ड के 500 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है जिसके लिए रोजगार कार्यालय नाहन में कैम्पस इंटरव्यू 17 अगस्त, 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षिणक योग्यता 10वीं/12वीं, आयु 18 से 30 वर्ष रखी गई है। इच्छुक अभयर्थी अपने साथ अपनी शैक्षिणक तथा योग्यता संबंधी सभी दस्तावेज स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो सहित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। इन पदों के लिए न्यूनतम वेतन 16 हजार सीटीसी/20 हजार सीटीसी (डिपलोमा होल्डर इन होटल मेनेजमैंट व समकक्ष) सहित खाना व मुफ्त आवास सुविधा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभियर्थियों के चयन होने के उपरांत दिल्ली में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके खर्च का पूरा निर्वाहन कंपनी द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0-88106 37785 पर भी संपर्क कर सकते है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles