15 C
New York
Sunday, November 22, 2026

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में जिलाधीश को भी कर चुके हैं शिकायत…

animal image

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में जिलाधीश को भी कर चुके हैं शिकायत….

रेणुका जी विधानसभा से बड़ी खबर – गरीब का हक खा रहा है अमीर…

ग्राम पंचायत कंडो-कांसर में प्रधानमंत्री आवास योजना में भेदभाव का आरोप, पात्र गरीब आज भी बेघर…

Ashoka time’s…13 August 26

रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंडो कांसर में गरीबों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं में भारी अनदेखी और भेदभाव का मामला सामने आया है।

ग्रामीण बीरबल सिंह का आरोप है कि आज तक उन्हें ना तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की स्कीम का लाभ मिला है और ना ही उनके घर की जियो टैगिंग तक की गई है। जबकि इसी पंचायत में वार्ड मेंबर और वार्ड मेंबर के पिता की जियो ट्रैकिंग कर दी गई है और उनके खाते में पैसा आना भी बाकी बताया जा रहा है।

 

पीड़ित बीरबल सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से ग्राम पंचायत कंडो कांसर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। उनका कहना है कि पंचायत में गरीब का अधिकार अमीर और रसूखदार लोग खा जाते हैं और असली जरूरतमंद आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है।

ग्रामीणों ने भी इस मामले में रोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जांच की जाए तो पंचायत में ऐसे कई अपात्र लोगों को लाभ दिया गया है जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं, जबकि पात्र गरीब परिवार आज भी योजना से वंचित हैं।

पीड़ित की मांग:
बीरबल सिंह ने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी, ददाहू से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जल्द से जल्द मकान मुहैया कराया जाए।
“मेरे पास रहने को पक्का मकान नहीं है। मैं गरीब आदमी हूं। पंचायत ने मुझे हर बार अनदेखा किया है। मेरी जियो टैगिंग तक नहीं की गई, जबकि वार्ड मेंबर के परिवार की हो गई। सरकार से इंसाफ चाहिए।” – बीरबल सिंह, पीड़ित
अब देखना होगा कि इस खबर के बाद प्रशासन गरीब की आवाज सुनता है या फिर फाइलों में ही यह मामला दब कर रह जाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles