
डिटेक्शन सेल पांवटा पुलिस की कार्रवाई..4796 नशीले कैप्सूल सहित हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार…
Ashoka time’s…7 August 26
पांवटा साहिब : डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब पुलिस की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 4796 नशीले कैप्सूल बरामद किये है।
पुलिस टीम गश्त के दौरान जब रैनबैक्सी चौक पर मौजूद थी तो गुप्त सूचना मिली कि रवि पुत्र शेर सिंह निवासी गांव कालाआम्ब डा0 हमीदपुर तह0 नरायणगढ जिला अम्बाला हरियाणा अपनी गाडी न0 HR04L-6828 मे भारी मात्रा मे नशीले कैप्सुल लेकर विकासनगर से पांवटा साहिब की तरफ आ रहा है । पुलिस टीम ने तत्परता से वाहन को रोककर रवि उपरोक्त के कब्जे से कुल 4796 नशीले कैप्सूल बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

