
8 अगस्त को इन क्षेत्रों में रहेंगी विद्युत आपूर्ति बाधित…
Ashoka time’s…7 August 26
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 8 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने दी। विपुल कश्यप ने कहा कि 8 अगस्त को प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक टैंक रोड़, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नानक विला, भगत पैलेस, फोरेस्ट रोड़ एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

