13.7 C
New York
Sunday, November 22, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुमारसैन में कार से 5 किलो पोस्त बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार..

animal image

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुमारसैन में कार से 5 किलो पोस्त बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार…
Ashoka time’s…1 August 26

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत डिटेक्शन सेल, उपमंडल रामपुर की टीम ने गश्त के दौरान एक कार से 5 किलोग्राम पोस्त (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को टीम सैंज एवं सैंज-लुहरी मार्ग (एनएच-305) पर गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार की तलाशी ली गई। वाहन में सवार व्यक्ति की पहचान पिंकू राम (42), पुत्र रती राम, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 5 किलोग्राम पोस्त बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना कुमारसैन में एफआईआर संख्या 57/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles