
रेणुका जी पुलिस की कार्रवाई..3.15 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार..
Ashoka time’s…1 August 26
सिरमौर जिले के पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गश्त के दौरान नवदुर्गा आईटीआई, बड़ौन के समीप संदिग्ध मोटरसाइकिल (HP71A-6785) को रोका। पुलिस को देखकर दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।
आरोपियों की पहचान विभोर शर्मा निवासी बड़ौन और अजय तोमर निवासी कोटी धीमान के रूप में हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

