
पुरुवाला में सड़क हादसाः बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत…अन्य गंभीर घायल….
Ashoka time’s…30 july 26
सिरमौर जिले के पुरुवाला क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस थाना पुरुवाला से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पुरुवाला चौक के समीप सालवाला रोड पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल (HP17H-8721) चला रहे युवक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में चालक रवि कुमार, निवासी रक्सोल (बिहार) तथा पीछे बैठे चंद किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान रवि कुमार ने दम तोड़ दिया।
वहीं, घायल चंद किशोर का अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

