
पिकअप से अवैध बीयर की 346 पेटी बरामद…दो चालक गिरफ्तार..
Ashoka time’s…30 july 26
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 30 जुलाई 2026 को एसडीटी बिलासपुर की टीम ने बलोह फोरलेन के समीप लिंक रोड मल्यावर क्षेत्र में गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान दो पिकअप वाहनों से 346 पेटी अवैध बीयर बरामद की।
पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पिकअप नंबर HP24F-4551 और HP24E-4408 को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से कुल 346 पेटी बीयर बरामद हुई, जिसमें 250 पेटी ट्यूबॉर्ग (Tuborg) और 96 पेटी किंगफिशर (Kingfisher) ब्रांड की बीयर शामिल है।
मौके पर पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल (23) पुत्र राजू, निवासी गांव व डाकघर नोआ, तहसील सदर, जिला बिलासपुर तथा धीरज (25) पुत्र अंजू शर्मा, निवासी गांव व डाकघर नोआ, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
बरामदगी के संबंध में पुलिस थाना घुमारवीं में अभियोग संख्या 147/2026, दिनांक 30 जुलाई 2026 के तहत धारा 39(1)(A) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बीयर की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

