
पांवटा…104 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार..
Ashoka time’s….28 july 26
दिनांक 27/07/2026 को पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 104 ग्राम चरस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि मनवर अली पुत्र नीना खान निवासी गांव मेलियों, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर अपने रिहाईशी मकान मेलियों में चरस बेचने का धंधां करता है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति के कब्जे से 104 ग्राम चरस बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है

