10.3 C
New York
Saturday, October 31, 2026

श्री रेणुका जी तंग गलियों में घरों के बाहर खड़े वाहन बने मुसीबत…

बुजुर्ग बच्चे महिलाएं परेशान… सफाई व्यवस्था भी हो रही

Ashoka Times…11 October Shobha 

श्री रेणुका जी ददाहू के अपर बाजार में घरों के बाहर खड़े वाहनों की वजह से पैदल चलने वालों सहित सफाई कर्मचारीयों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ऊपर बाजार और गलियों में खड़े वाहनों के कारण आने जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गली तंग होने की वजह से परेशानी और अधिक है  गली में लोगों के वाहनों ने यह मुसिबत ओर बढ़ा दी है। इन सड़कों पर सिर्फ वाहन ही नहीं बल्कि बेसहारा पशुओं के झुंड घूमते हैं ऐसे में हर आने जाने वाले के लिए परेशानी दोगुनी हो जाती है।

परेशानी का समाधान…

इस परेशानी के समाधान हेतु लोगों को अपने वाहन सड़कों के बजाय घर के अंदर खड़े करने चाहिए या पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करना चाहिए जिससे कि किसी को भी परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

वहीं जब इस समस्या से उपप्रधान को रूबरू करवाया गया तो उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करेंगे जिससे कि लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles