11.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

ऊर्जा मंत्री 12 अक्तूबर को रहेंगे पांवटा साहिब प्रवास पर…

विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास…

Asokatime’s…11 अक्तूबर 

पांवटा साहिब बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी 12 अक्तूबर 2022 को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। 

इस दौरान ऊर्जा मंत्री पांवटा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न उद्घाटन, शिलान्यास तथा भूमि पूजन करेंगे।

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 12 अक्तूबर को प्रातः 08:00 बजे वार्ड न0 1 के पार्क का भूमि पूजन करेंगे तथा 33 के० वी० गिरी आईटी पांवटा साहिब फीडर का सशक्तिकरण एवं पुनर्सरचना, पुनरउथान एवं वितरण क्षेत्र योजना (आर डी एस एस ) का शुभारंभ करेंगे।

इसके उपरांत, प्रातः 08:30 बजे वार्ड न0 2 के पार्क का भूमि पूजन करेंगे व प्रातः 09:00 बजे वार्ड न0 3 के पार्क का भूमि पूजन करेंगे, प्रातः 09:30 बजे वार्ड न0 4 के पार्क का भूमि पूजन करेंगे तथा प्रातः 10:00 बजे वार्ड न0 5 के पार्क का भूमि पूजन करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 10:30 बजे वार्ड न0 13 के पार्क का भूमि पूजन व पशु औषधालय का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री ऊर्जा मंत्री प्रातः 11:30 बजे ग्राम नगेता में (आंज भोज) के लोगों द्वारा ट्राइबल क्षेत्र घोषित होने पर आयोजित अभिनंदन समारोह में उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर के साथ भाग लेंगे।

ऊर्जा मंत्री दोपहर 02:00 बजे सामुदायिक भवन टौरू का उद्घाटन एवं लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनुभाग का शुभारंभ करेंगे तथा दोपहर 03:00 बजे सामुदायिक भवन भरली का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि सांय 04:00 बजे ऊर्जा मंत्री ग्राम पंचायत खोड़ोवाला में खोड़ोवाला से गिरधारी लाल बस्ती संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे तथा सांय 04:15 बजे खंड शिक्षा कार्यालय खोड़ोवाला का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात सांय 06:00 बजे ग्राम पंचायत गोजर में संपर्क मार्ग मुख्य सड़क गोजर से गांव डोडली का शिलान्यास करेंगे।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles