12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

देशभर में पूरी फजीहत के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा…

animal image

सीजेपी बोली- हमने कर दिखाया, छात्र एकता जिंदाबाद…

Ashoka Times…25 July .. 2026

देश के साथ-साथ पूरे विश्व में मोदी सरकार की फजीहत करवाने के बाद 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा नरेंद्र मोदी को भेज दिया।

पिछले 40 दिनों से अधिक CJP द्वारा किए जा रहे आंदोलन के बाद आखिर धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। देखा जाए तो यह इस देश के युवा छात्र-छात्राओं सब की जीत है । जिन्होंने 40 दिन तक लगातार जंतर मंतर पर आंदोलन किया और सरकार की नीव हिला कर रख दी। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है और यह इस्तीफा इस बात का गवाह है कि अगर आप लोग डरेंगे नहीं, अगर आप लोग इस सरकार के आगे नहीं झुकेंगे, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं। छात्र एकता जिंदाबाद। लोकतंत्र की जीत हुई है। हमने कर दिखाया। लोकतंत्र में डरने की जरूरत नहीं है। हम कॉकरोच हैं, जल्दी नहीं जाएंगे। वो कहते थे सरकार के इस्तीफे नहीं होते’ दीपके ने आगे कहा कि हमारी दो मांगें और हैं, एक तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो, सारे केस वापिस होने चाहिए। और दूसरी आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा मिले।’

सोनम वांगचुक भी रही अहम भूमिका…

वहीं दूसरी और भले ही सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के हाथ से सूप पीकर अपना अनशन तोड़ दिया हो लेकिन सोनम वांगचुक की इस पूरे आंदोलन में जो भूमिका रही है उसको नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।

वहीं दूसरी और केंद्र सरकार जिसने 40 दिनों तक अपने अहंकार के कारण भारत की नई पीढ़ी युवाओं को जमकर फोर्सेज के हाथों पिटवाया वह भी पूरा देश याद रखेगा। होना ये चाहिए था कि सीजेपी के साथ खुले मन से मोदी सरकार को बातचीत करनी चाहिए थी। जो समय पर नहीं हुई और नतीजा यह हुआ कि 20 जुलाई को पूरे दिल्ली शहर में बच्चों के ऊपर जो कहर दिल्ली पुलिस और फोर्सज ने बरसाया है वह कभी भुलाया नहीं जाएगा। इतिहास में मोदी सरकार पर हमेशा कलंक की कराई है दाग नजर आएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles