
पांवटा कुल्हाल के समीप सड़क हादसा…युवक की दर्दनाक मौ#त…
Ashoka time’s…25 july 26
पांवटा साहिब/कुल्हालः देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर कुलहाल के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक हाईवे पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बाइक की उससे टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही एनएच टोल एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

