12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

संगड़ाह में पशु मित्र भर्ती दस्तावेज़ सत्यापन 27 जुलाई…

animal image

संगड़ाह में पशु मित्र भर्ती दस्तावेज़ सत्यापन 27 जुलाई…

Ashoka time’s…23 july 26

संगड़ाह। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय संगड़ाह से संबंधित पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया के लिए दस्तावेज़ सत्यापन आगामी 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को प्रातः 10 बजे मिनी सचिवालय में स्थित एसडीएम कार्यालय संगड़ाह में किया जाएगा। यह सत्यापन उन अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है, जिन्होंने गत 7 जुलाई को आयोजित शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा अंकों के आधार पर शीर्ष 5 स्थानों पर चयनित हुए हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज़ जैसे – 10वीं की प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण, चरित्र प्रमाण, फोटो आईडी, जाति/आय/भूमि/बेरोज़गारी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) तथा स्व-सत्यापित प्रतियाँ साथ लानी होंगी। बिना मूल दस्तावेज़ों के उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए पशु चिकित्सालय संगड़ाह कार्यालय के दूरभाष 01702-248326 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles