13.9 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

देहर खड्ड में डूबने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत….

Ashoka time’s…6 July 24 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन हार पंचायत के खबल में देहर खड्ड में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है। 

मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (44) पुत्र प्रेम सिंह निवासी खबल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र कुमार शुक्रवार को शाम को बारिश होने पर अपनी बकरियों को जंगल से घर ले जा रहा था, लेकिन अचानक खड्ड जलस्तर बढ़ने से वह उसमें डूब गया। परिजनों ने व्यक्ति की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार सुबह उसका खड्ड में शव बरामद हुआ। इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा केस दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि देहर खड्ड में नरेंद्र कुमार(44) निवासी खबल का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस जांच में जुट गई है।

सिरमौर वासी बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डो तथा नालों से रहे दूर-उपायुक्त

रेणुका-संगड़ाह कालथ के समीप बस पर गिरी चट्टान…बस चालक एक महिला को आई चोटें

अवैध कच्ची शराब का कहर… अलग-अलग मामलों में 53 लीटर बरामद…

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles