
Ashoka Times…13 July 2026
पांवटा साहिब बार एसोसिएशन इलेक्शन के दौरान सतपाल डारिया को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के प्रेस सचिव राजेश कटारिया ने बताया कि सिनियर वकील नंद लाल परवाल, दिनेश तोमर, पलविंदर सिंह की अगुवाई में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए सतपाल डारिया और शशि पाल चौधरी प्रत्याशी रहे इस दौरान सतपाल डारिया को 135 वोट मिले वहीं शशि चौधरी को 79 वोट मिले , वहीं 3 वोट रिजेक्ट हुए। इस तरह से अध्यक्ष पद के सतपाल डारिया ने जीत दर्ज की। वहीं राजेश कटारिया ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव में अजय धीमान जनरल सेक्रेटरी, सुशांत शर्मा को कैशियर चुना गया है।


