
हिमाचल के CBSE सरकारी स्कूलों के लिए 3,468 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी…
Ashoka time’s….8 July 26
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालयों के लिए 3,468 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है।
इनमें 2,668 नियमित पदों का मामला राज्य चयन आयोग, हमीरपुर को भेजा जा चुका है, जबकि 800 अस्थायी अंग्रेजी एवं गणित अध्यापकों की नियुक्ति की जा रही है। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने बताया कि 158 विद्यालयों को सीबीएसई पाठ्यक्रम की स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें से 146 को संबद्धता प्राप्त हो गई है।
मंत्री ने शेष भर्तियां, डिजिटल शिक्षा योजनाएं, मल्टी टास्क वर्कर भर्ती और आपदा प्रभावित विद्यालयों के पुनर्निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

