
व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, गंभीर…व्यक्ति हालात नाजुक…
Ashoka time’s…8 July 26
जनपद के भराड़ी क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से किए गए जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

