15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

जंगल में लगी आग से टुहेरी गांव मे राख हुई पशुशाला 

Ashoka time’s…5 june 24 

सिरमौर जिला के Civil Subdivision संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव टुहेरी के जंगल में लगी आग की चपेट में आने से दलीप सिंह नामक किसान की पशुशाला राख हो गई। गनीमत यह रही कि, ग्रामीणों ने समय रहते जोखिम उठाकर यहां मौजूद 2 बैल व 1 गाय को सुरक्षित निकाल लिया। टुहेरी के अलावा मंगलवार को सैंज व डुंगी गांव के जंगलों में लगी आग के साथ-साथ BDO office व SDM residence संगड़ाह के साथ मौजूद घासनी में भी बुधवार सायं आग लगी। इन तीनों जगहों पर बुधवार सायं साढ़े 5 बजे से लगातार करीब 2 घंटे हुई बारिश के बाद ही आग बुझी, मगर Forest अथवा प्रशासन की ओर से किसी ने सुध नहीं ली। इससे पहले नागरिक उपमंडल के गराड़ी, गतलोग, पालर, लगनू व पुन्नरधार आदि में भी सैकड़ों बीघा भूमि पर लाखों की वन सम्पदा व वन्य प्राणी राख हो चुके हैं। शिलाई Range का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे RO संगड़ाह विद्यासागर ने कहा कि, दरसल विभाग की ओर से केवल सरकारी भूमि अथवा रिजर्व फोरेस्ट की आग बुझाने व report करने के ही आदेश है। DFO रेणुकाजी परमिंदर सिंह ने कहा कि, पिछले 2 दिनों में उन्हें केवल शिलाई के मिल्ला तथा नौहराधार के शिल्ली भंगाड़ी के जंगल में आगजनी की सूचना मिली है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान आयोजित महिला मण्डल देवठना नानडी 

*दो महिला अमेरिकी नागरिकों के चूड़धार से सफल रेस्क्यु…

लगातार दहकते रहे संगड़ाह के जंगल….वन विभाग ने नहीं ली सुध 

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles