10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

राज्यस्तरीय वूशु प्रतियोगिता खेलने के लिए जाएंगे शिमला….

Ashoka Times…..31 may 2024

जिला सिरमौर वूशु संगठन के महासचिव डॉ कुलदीप बतान ने बताया कि जिला स्तरीय वूशु जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 31 मई 2024 को द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें जिला भर के बच्चों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग थे ।

जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य ने बताया कि लड़कों में 28 किलोग्राम कैटेगरी में सक्षम शर्मा, 32 किलोग्राम सानिध्य शर्मा, 36 किलोग्राम मनूर सिंह कंवर, 44 किलोग्राम इशमीत सिंह, 58 किलोग्राम तनवीर सिंह, 60 किलोग्राम रूद्र खगता 68 किलोग्राम मोहम्मद ज़ैद, 70 प्लस किलोग्राम मोहम्मद तौशीफ ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

लड़कियों की प्रतियोगिता में 40 किलोग्राम रुद्रिका ने गोल्ड मेडल तथा 40 किलोग्राम में आन्या ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

45 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में चक्षु गोल्ड मेडल, नवनप्रीत कौर सिल्वर मेडल, पाखी बंसल ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।50 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में इशप्रीत को गोल्ड, 55 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में दिविजा सिंह गोल्ड, 65 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में वंशिका गोल्ड, 70 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में गुरसाखी कौर ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी ही अगले माह 8 और 9 जून को शिमला में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जाएंगे।

शुक्रवार हुई इस प्रतियोगिता में अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, उपाध्यक्ष मनोज राठी, महासचिव डॉ कुलदीप कुमार , उप सचिव नत्थीमल, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, टेक्निकल डायरेक्टर अमित कुमार, मीडिया प्रभारी रोहित शर्मा, सदस्य धर्मेंद्र पुंडीर, सदस्य जसप्रीत सिंह उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता में श्रीमती गुरमीत कौर नारंग के साथ प्रधानाचार्य निशा परमार, रोहित शर्मा, प्रवीन कुमार, निशा कुमारी, सुधीर कुमार भगवत सिंह, लक्ष्मी शर्मा निधि दत्ता, समून हसन और दीपक कुमार भी उपस्थित थे।

कल मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण-सुमित खिमटा*

बेरहम गर्मी….अघोषित विद्युत कटों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी…. क्या बोले अधिकारी…

संगड़ाह से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किए 600 के करीब कर्मचारी  

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles