10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सिरमौर जिला के सभी पात्र मतदाता एक जून को जरूर करें मतदान-सुमित खिमटा*

मतदाता जागरूकता एलइग्डी वाहन को किया रवाना

Ashoka time’s…27 may 24 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला के सभी पात्र मतदाताओं को एक जून को होने वाले मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव देश में लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में हम सबको अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

सुमित खिमटा ने आज नाहन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश की ओर से नाहन पहुंची मतदाता जारूगता एलईडी वैन को झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर यह उदगार व्यक्त किये।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस मतदाता जागरूकता एलइडी वैन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह एलईडी वाहन सिरमौर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मदताताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेगी। यह मतदाता जागरूकता वैन 27 मई और एक जून को नाहन क्षेत्र में, 28 मई को पांवटा साहिब, 29 मई को राजगढ़, 30 मई को संगड़ाह और 31 मई को शिलाई क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करेगी।

पांवटा साहिब की शिवा पंचायत में स्वीप टीम ने बताया मतदान का महत्व

15 दिनों से पेयजल संकट झेल रहे मालगी के ग्रामीणों ने किया Election Boycott का ऐलान 

गुंजित चीमा की अध्यक्षता में पेडल फॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम हुआ आयोजित

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles