10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सैंकड़ों घरों में घुसा अवैध डंपिंग का धुआं…AC. दफ्तर में आराम फरमा रहे पॉल्यूशन अधिकारी…WATCH VIDEO 

Ashoka Times…27 may 2024

पांवटा साहिब की कुंजा मंतरालियो पंचायत में एक सप्ताह से कूड़े में लगी आग सुलग रही है जिसके कारण कई किलोमीटर क्षेत्र में दूषित जहरीला धुआं लोगों के घरों में घुस गया है।

कुंज मंतरालियों पंचायत में अवैध तरीके से डंपिंग साइट बनाकर कूड़ा डाला जा रहा है और इस कूड़े को आग लगाकर भारी मात्रा में हवा को दूषित किया जा रहा है। मंतरालियों में बिट्टा क्रेशर के पास कूड़े में लगी आग पिछले एक सप्ताह से सुलग रही है और लोगों को बीमार कर रही है।

पांवटा साहिब के कुंजा मंतरालियों पंचायत में NGT नियमों को धत्ता दिखा कर यमुना नदी में कूड़ा फेंका जा रहा है। ये कूड़े के ढेर लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। बता दे कि यहां पिछले एक सप्ताह से कूड़े में आग सुलग रही है जिसके कारण कई किलोमीटर के एरिया में धुआं लोगों के घरों में घुसकर उन्हें बीमार कर रहा है बता दें कि पहले ही टेंपरेचर 40 के पार है उस पर कूड़े में सुलग रही आग इस टेंपरेचर को और अधिक बढ़ा रही है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उच्च अधिकारी AC. दफ्तरों में फरमां रहे आराम….

हवा पानी को दूषित होने से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड काम कर रहा है लेकिन पांवटा साहिब के अधिकारी अपनी ऐसी दफ्तर में बैठकर केवल आराम फरमाते देख रहे हैं। तपती गर्मी के बीच एक सप्ताह से धड़क रही इस आग को लेकर लगातार उन्हें संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं।

वही जब इस बारे में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर करण सिंह से बात की गई और उन्हें इस पूरी समस्या से अवगत करवाया गया तो उन्होंने तुरंत अपने अधीनस्थ अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए कहा है और लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही स्थाई समाधान किया जाएगा। सैंकड़ों घरों में

वही इस बारे में एसडीएम गुंजित चीमा ने कहां कि वीडियो में धड़क रही आज वाक्य ही बेहद संवेदनशील मुद्दा है प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया जाएगा और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles