11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

शिक्षकों सहित लगभग 350 बच्चों ने आपदाओं पर बुनियादी प्रशिक्षण किया हासिल…

शिक्षकों सहित लगभग 350 बच्चों ने आपदाओं पर बुनियादी प्रशिक्षण किया हासिल..

Ashoka time’s…29 April 24

जैसा कि स्कूल सुरक्षा के दायरे में इमारतों की संरचनात्मक सुरक्षा और गैर-संरचनात्मक उपाय जैसे जागरूकता पैदा करना, संचार सुनिश्चित करना, स्कूल की तैयारी योजना, छात्रों और शिक्षकों की क्षमता निर्माण, रिहर्सल और मॉक ड्रिल आदि शामिल होते हैं। इसी संदर्भ में आज नाहन के दयानंद आदर्श विद्यालय (डी.ए.वी.) पब्लिक स्कूल, नाहन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के संयुक्त सौजन्य से चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक बल, नाहन की टीमों द्वारा विद्यालय में बच्चों को मोक अभ्यास, खोज च एवं बचाव, अग्नि सुरक्षा, सुरक्षित निकासी, सी.पी.आर. (कृत्रिम हृदय संचालन) तथा महत्वपूर्ण आपदा एवं आपातकालीन नंबरों के बारे में बच्चों को प्रशिक्षित किया गया।
डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य जसविंदर वर्मा ने बताया कि स्कूल सुरक्षा अभियान के तहत इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन न केवल सरकारी बल्कि निजी स्कूलों में भी बच्चों के हित एवं सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए आयोजित करवाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा किसी भी समय आ सकती है एवं इससे बचने हेतु स्कूलों में लगभग दो से तीन मोका अभ्यास का आयोजन सभी स्कूल प्रशासन को प्रतिवर्ष करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण/जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों सहित लगभग 350 बच्चों ने आपदाओं पर बुनियादी प्रशिक्षण/जागरूकता हासिल की। उन्होंने इस मुहिम व सहयोग के लिए जिला प्रशासन, सिरमौर एवं गृह रक्षक बल, नाहन का विद्यालय की तरफ से धन्यवाद एवं आभार भी प्रकट किया। इस कार्यक्रम का समन्वय विद्यालय के अध्यापक, मोहम्मद इसरार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षकों के रूप में जिला प्रशासन, सिरमौर से राजन कुमार शर्मा, अरविंद चौहान, राम कुमार तथा हिमाचल गृह रक्षक बल, नाहन से प्लाटून कमांडर एवं प्रशिक्षक संतोष कुमारी, प्रशिक्षक रामादेवी, राकेश कुमार, शशि पाल, दीपक, रामलाल, मोहम्मद इमाम, यशपाल सिंह, ओम प्रकाश, रणजीत सिंह व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।
.0.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles