Ashoka time’s…28 April 24
जिला ऊना रिश्वत कांड में गिरफ्तार एएसआई निर्मल पटियाल को पुलिस विभाग ने सस्पेंड कर कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
उधर,आरोपी की ओर से जमानत के लिए कोर्ट में अपील भी दायर की है, जिसकी सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। रिश्वत मामले में संलिप्त पाए जाने की सूरत में एएसआई को सस्पेंड करने की पुष्टि ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने की है।
विजिलेंस की टीम रंगे हाथों पकड़ा था।….
यह कार्रवाई विजिलेंस विभाग ऊना की ओर से अमल में लाई गई थी। आरोपी एएसआई निर्मल पटियाल ने किसी मामले को लेकर रिश्वत की मांग की थी। इसके चलते संयोजित तरीके से विजिलेंस की टीम ने एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा था। बता दें कि एएसआई पटियाल पुलिस थाना हरोली में कार्यरत था।
आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया…
विजिलेंस ने 3,000 रुपये नकद लेते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता अंकिश कुमार उर्फ मोनू निवासी भदसाली तहसील हरोली जिला ऊना की शिकायत पर अमल में लाई गई थी। डीएसपी विजिलेंस ऊना कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है।
ट्रक व HRTC बस की भीषण टक्कर…15 यात्री घायल तीन की हालत गंभीर
उपायुक्त ने मतदान केन्द्र निहोग और बनेठी का किया औचक निरीक्षण…
लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा
सभी मतदान अधिकारी चुनाव ड्यूटी को गंभीरता से करें- संजीव कुमार धीमान….

