15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

गश्त के दौरान घर से बरामद 7.687 किलोग्राम चरस… व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Ashoka time’s…4 April 24 

पुलिस टीम ने दबिश के दौरान शिमला उपमंडल चौपाल की कुपवी तहसील के धार चांदना गांव में एक व्यक्ति के घर से साढ़े सात किलो ग्राम से अधिक चरस बरामद की है।

आरोपी की पहचान…

मोहन लाल 40 वर्षीय निवासी गांव धार चांदना के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन लाल अपने घर में चरस बेचने का अवैध धंधा करता है।इस दौरान पुलिस नेरवा बाजार में गश्त कर रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने बुधवार देर रात मोहन के घर पर दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 7.687 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि चरस की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित अपने घर पर ही चरस बेचता था। उसके खिलाफ कुपवी पुलिस स्टेशन एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पांवटा साहिब में वार्ड नंबर 10 का यूवक बेच रहा था स्मैक…नाहन पुलिस ने किया गिरफतार….

श्री रेणुका जी के गंडूरी और चाढ़ना में स्वीप कार्यक्रम आयोजित…

खेत में उगा रहा था अफीम, 5000 हजार पौधे नष्ट….police की बड़ी कार्रवाई 

श्री साई अस्पताल नाहन में मिले कैंसर रोग विशेषज्ञ…

यूपी के कबाड़ियों ने ट्रक ड्राइवर के साथ मिलकर किया सरिया चोरी….

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles