13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मज़बूत लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी ज़रूरी -गुंजित चीमा

पांवटा साहिब के अजौली में मतदान के महत्व की दी जानकारी

Ashoka time’s…2 April 24 

पांवटा साहिब 02 अप्रैल – सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकरी एवं उपमंडल अधिकारी (ना) पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पांवटा साहिब-58 की ग्राम पंचायत अजौली में आज स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गुंजित चीमा ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों को उनके वोट का महत्व बताया गया ताकि आने वाले चुनाव में सभी अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जा कर अपने मतो का प्रयोग करें।

उन्होंने बताया कि मौजूद लोगों को जानकारी दी गई कि लोकतंत्र का यह महाकुंभ तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक वोटर अपने वोट के महत्व को समझते हुए अपने वोट का प्रयोग करेगा।

उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान विधानसभा क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के मतदाता भी इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

गुंजित चीमा ने बताया कि इस दौरान उपस्थित लोगों को निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई गई।

इस कार्यक्रम में जीवन जोशी, खण्ड समन्वयक रुकसाना, स्वीप के मंडल अधिकारी धनवीर चौहान, बीएलओ सुनीता, पंचायत के पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के मतदाता मौजूद रहे।

पेड़ से लटकी मिली 22 वर्षीय युवक की लाश…मामले की जांच जारी

संभावित आपदा के दृष्टिगत भवनों के रिपेयर और रेट्रोफिटिंग…

रामपुरघाट पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई…831 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

बोरिंग मशीन चालक ने दो लोगों को कुचला, एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल…!

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles