13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पेड़ से लटकी मिली 22 वर्षीय युवक की लाश…मामले की जांच जारी

Ashoka time’s…2 April 24 

जिला ऊना गगरेट के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र मवा कोहला में एक युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है।

मृतक युवक की पहचान नितेश (22) पुत्र अमिटक प्रसाद निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश के तौर पर की हुई।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र का ही एक निवासी शॉर्टकट रास्ते से होकर अपने गांव को जा रहा था। इसी दौरान उसे एक युवक की लाश पेड़ पर लटकती दिखाई दी। उसने इसकी सूचना तुरंत दौलतपुर पुलिस को दी। चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और पेड़ पर लटकती लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

वह पिछले काफी समय से गांव नंगल जरियाल में रहकर क्षेत्र में टाइल लगाने का काम करता था। उसके परिजनों ने बताया कि मृतक होली वाले दिन से गायब था। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

संभावित आपदा के दृष्टिगत भवनों के रिपेयर और रेट्रोफिटिंग…

रामपुरघाट पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई…831 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

बोरिंग मशीन चालक ने दो लोगों को कुचला, एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल…!

सिग्नेचर अभियान चलाकर समझाया मतदान का महत्व -सलीम आजम

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles