12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

30 वर्षीय युवक की हत्या… आरोपी गिरफ्तार पूछताछ जारी 

Ashoka time’s…31 March 24 

राजधानी के रोहड़ू उपमंडल में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान कमल (30) के तौर पर हुई है। वहीं गिरफ्तार किया गया आरोपी नेपाली मूल का रवि है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक रोहड़ू में मजदूरी करते थे और एक दूसरे के परिचित थे। शनिवार देर शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और रवि ने कमल को मौत के घाट उतार दिया। अस्तानी गांव निवासी खुशी राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार शाम जब वह घर लौट रहा था, तो सड़क के बीचों बीच खून से लथपथ एक युवक गिरा हुआ था। उसके सिर से खून बह रहा था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक सड़क पर गिरा युवक कमल था और रवि भी घटनास्थल पर मौजूद था। उसे देखकर रवि वहां से भाग गया।

डीएसपी रोहड़ू नरेश शर्मा ने रविवार को बताया कि यह हत्या का मामला है और रोहड़ू पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने कब सोचा था कि बेटे को आखिरी बार देख रहे हैं…संदिग्ध हालात में मिला शव

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात…मेन बाजार से दिनदहाड़े बाइक चोरी… CCTV में चोर कैद

मूक-बधिर दुष्कर्म के आरोपी Headmaster व Peon 4 दिन के पुलिस रिमांड पर….

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles