12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मूक-बधिर दुष्कर्म के आरोपी Headmaster व Peon 4 दिन के पुलिस रिमांड पर….

Ashoka time’s…30 March 24 

संगड़ाह। मूक-बधिर Multy Task Worker से यौन उत्पीडन के आरोपी उपमंडल संगड़ाह की राजकीय माध्यमिक पाठशाला सताहन के कार्यवाहक मुख्याध्यापक गंगा राम शर्मा व चौकीदार दौलत राम को शनिवार को Court ने 4 दिन के Police Remand पर भेजा।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को High Court से अग्रिम जमानत याचिका रद्द होने के बाद शुक्रवार को इन्हें Police Satation संगड़ाह बुलाया गया और पूछताछ के बाद रात को Arrest कर लिया गया। यौन उत्पीड़न के आरोपी मुख्याध्यापक की उम्र 49 व चौकीदार की 50 साल बताई जा रही है और दोनों इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि, पीड़िता की कच्ची नौकरी गत वर्ष ही लगी थी और इस मामले की शिकायत उन्होंने DC सिरमौर से भी की थी। मूक-बधिर Multi Task Worker को चौकीदार द्वारा कुछ पैसे देने की बात भी परिजनों ने बताई, हालांकि पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस के मुताबिक 24 मार्च को IPC 376 अथवा यौन उत्पीडन के इस मामले में FIR हुई थी। DSP संगड़ाह मुकेश डडवाल तथा SHO बृजलाल मेहता ने बताया कि, माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि, शनिवार को आरोपियों को Court में पेश किया और अदालत ने इन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। मामले की गहनता से तहकीकात जारी है और पुलिस साक्ष्यों की तलाश भी कर रही है।

पांवटा साहिब के मुगलावाला करतारपुर में मतदान के लिए किया जागरूक…

हरिपुरधार-नौहराधार में बारिश व ओलावृष्टि से फलदार पौधों को भारी नुकसान…

कार दुर्घटनाग्रस्त में युवती की दर्दनाक मौत…दो गंभीर घायल 

मूक-बधिर से दुष्कर्म के आरोपी Headmaster व चौकीदार को Police ने किया गिरफ्तार 

होली मेला अंतिम संध्या पर हार्मनी ऑफ़ द पाइन्स बैंड ने मचाया धमाल…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles