11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

होली मेला की दूसरी संध्या पर स्थानीय कलाकारों के साथ बिल्ला ने जमाया रंग….

Ashoka Times…29 March 2024

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित होली मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला के नाम रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा पहुंचे थे। 

पांवटा साहिब के होली मेला में स्टार कलाकार पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने शानदार प्रस्तुति से खूब रंग जमाया। कुलविंदर बिल्ला ने स्टेज पर चढ़ते ही ‘एनी सोनी कुड़ी’ ‘लाइट वेट’, ‘जट्ट कोका’, ’12 महीने’, ‘टाइम टेबल’, ‘फायदा प्लाजो पाके’, ‘तेरी मेरी जोड़ी टिच प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया।

इससे पहले सिरमौर आइडल में फाइनल राउंड के प्रतिभागियों में विकेश पुंडीर ने ‘मेरे बोलो तिलुआ’, शौनकी ने ‘रातों रा नजारा देखा हिमाचल प्यारा देखा’ और योगेंद्र सिंह चीमा ने शानदार प्रस्तुति दी। चूड़ेश्वर लोक संस्कृति दल राजगढ़ की लोक कलाकार टीम ने नाटी रा फेरा गीत पर नृत्य किया। काकू राम ठाकुर ने ‘हाओ रब्बा’ व ‘गुड़ नाल इश्क़ मीठा’ गीत पेश किये।

स्थानीय कलाकारों ने भी समां बांधा…

इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस देखकर लोगों को अपनी कला का जौहर मनवाने पर विवश कर दिया स्थानीय कलाकारों में एसडीएम पांवटा द्वारा चलाई गई मुहिम सिरमौर आइडल के कलाकारों ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर अपना सिक्का जमाया।

वही इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एल आर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में दूसरी संध्या पर उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि सामाजिक ताने-बाने को बनाए रखने के लिए इस तरह के मेले और सांस्कृतिक संध्याएं बेहद जरूरी है यह हमारी संस्कृति को न केवल मजबूत करती है बल्कि दूसरी संस्कृतियों को समझने का मौका भी देती है।

इस दौरान एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा, नगर परिषद पावंटा अध्यक्षा निर्मल कौर व ओपी कटारिया ने मुख्य अतिथि को टोपी शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यमुना ब्रिज को खोखला कर रहा खनन माफिया… अधिकारियों की सांठ-गांठ…?

मेले में चारों ओर पुलिस की घेराबंदी से स्थानीय लोग परेशान… 

क्या सुनीता केजरीवाल होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री….पढ़िए क्या संकेत आ रहे सामने..

61 वर्षीय वीना की हुई दोनों घुटनों और दोनों कोहनियों की सफल सर्जरी

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles