12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

गहरी खाई में लुढ़की ऑल्टो कार…दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर घायल

Ashoka time’s…12 March 24 

राजधानी शिमला रोहड़ू उपमंडल के सीओ कैंची में फिर सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गम्भीर है और उसे आईजीएमसी (IGMC) अस्पताल रैफर किया गया है। अन्य चार घायल सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचाराधीन हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम ऑल्टो कार (HP01B -4944) मैंनदली से पूजारली-चार की तरफ जा रही थी। इस दौरान सीओ कैंची के पास असंतुलित होकर कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद रोहड़ू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में दम्पति और दो बच्चे हैं।

घायलों की पहचान चालक अनूप (40) निवासी पूजारली, पूजा (35) पत्नी अनूप निवासी पूजारली, गोविंद (57) निवासी करसा, सुहाना (10) पुत्र मुकेश निवासी करसा और राषितेय (5) पुत्र मुकेश निवासी करसा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक यह हादसा चालक द्वारा कार की तेज रफ़्तार के कारण हुआ है।

रोहड़ू के डीएसपी रविन्द्र नेगी ने बताया कि हादसे में पांच घायल हैं, जबकि एक को आईजीएमसी रैफर किया गया है। हादसे को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ब्रह्मांड में हीरे से अधिक महंगी चीज है धरती पर देखिए क्या…

मुख्यमंत्री के शिलाई प्रवास के दौरान क्षेत्र को मिलेगी करोड़ों की सौगातें- हर्षवर्धन चौहान….

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), नाहन में आयोजित हो रहा है आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम….

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles