Ashoka time’s…10 March 24
उपमंडल पांवटा साहिब में बेलगाम ट्रकों का कहर जारी है पांवटा साहिब में बातापुल चौक के समीप एक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई है। एक ट्रक ने बहराल की तरफ से आ रहे एक बाईक सवार को कुचल दिया। बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिली है कि मृतक पुलिस का जवान अनिल कुमार पुत्र अमरजीत. थापलपुर का रहने वाला है जो पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात था। जानकारी अनुसार जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बातापुल चौक के समीप सड़क हादसे में पुलिस के एक जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाहन की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बहराल की तरफ से आ रहे एक बाईक सवार को बुरी तरह कुचल दिया।दुर्घटना बाद बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, लोगों ने उसे पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन तबतक देर हो चुकी थी।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर से उसे हिरासत में ले लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार को करीब 3:00 बजे पेश आया। बाता पुल चौक पर एक ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
पांवटा साहिब के डीएसपी आदित्य सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण…युवक के खिलाफ मामला दर्ज
खड्ड में से नर कंकाल बरामद….फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
संगड़ाह के शिवपुर गांव में तेंदूए ने 3 गाय को बनाया निवाला

