11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

हिमाचल प्रदेश में चार दिन बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी…

Ashoka time’s…9 March 24

राजधानी शिमला के उच्च पर्वतीय के कुछ स्थानों पर 10 मार्च तक मौसम खराब होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

10 व 12 मार्च की रात से लगातार दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। वही 11 से लेकर 14 मार्च तक ऊंचाई वाले कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, निचले व मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 15 मार्च को भी उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है।

वहीं, शनिवार सुबह 10: 00 बजे तक राज्य में तीन एनएच व 346 सड़कें यातायात के लिए प्रभावित थीं। वहीं, प्रदेश में अब 365 ट्रांसफार्मर भी बहाल नहीं हो पाए हैं। जल शक्ति विभाग की आठ पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं।

उधर, आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से तापमान में भी इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। औसत अधिकतम तापमान सामान्य रहा है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 5.4, भुंतर 4.4, कल्पा -3.6, धर्मशाला 10.2, ऊना 6.8, नाहन 10.1, पालमपुर 4.0, सोलन 4.8 , मनाली 0.9, कांगड़ा 7.0, मंडी 5.7, बिलासपुर 7.7, चंबा 7.6, डलहौजी 5.6, जुब्बड़हट्टी 7.5, कुफरी 4.7, कुकुमसेरी -11.4, नारकंडा 1.8, भरमौर 3.1, रिकांगपिओ 0.6, सेऊबाग 3.8, धौलाकुआं 8.3, बरठीं 5.5, पांवटा साहिब 11.0 और देहरा गोपीपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ग्रुप इंस्ट्रक्टर की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी….

पांवटा में हाथी द्वारा एक शख्स पर हमला…48 वर्षीय की दर्दनाक मौत

19 वर्षीय की दर्दनाक मौत…बाइक चालक की गलती से पेश आया हादसा

लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं का अहम योगदान-सुमित खिमटा*

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles