11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा में हाथी द्वारा एक शख्स पर हमला…48 वर्षीय की दर्दनाक मौत

Ashoka time’s…9 March 24 

पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सैनवाला जंगल में हाथी द्वारा एक शख्स पर हमला कर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।

मृतक की पहचान तपेंद्र (48) पुत्र हीरा सिंह गांव क्यारी डाकघर क्यारी गुंडा तहसील कमराऊ जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दूरभाष के माध्यम से व्यक्ति पर हमला किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस को मौके पर हाथी के पैरों के निशान भी मिले है। यहां मौजूद गुर्जर ने बताया कि उन्होंने व्यक्ति को जब घायल अवस्था में देखा तो स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हाथी का हमला ही प्रतीत हो रहा है। शुक्रवार को तपेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी प्रताप परमार ने मामले की पुष्टि की हैं।

बता दें कि कुछ महीनों पहले कोलर पंचायत में भी हाथी के हमले में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। हरिजन बस्ती की रहने वाली महिला पर घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर हाथी ने हमला कर दिया था। बुजुर्ग महिला ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

19 वर्षीय की दर्दनाक मौत…बाइक चालक की गलती से पेश आया हादसा

लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं का अहम योगदान-सुमित खिमटा*

हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी में यूं मनाई गई महाशिवरात्रि…

नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने थे कैप्सूल, चढ़े पुलिस के हत्थे…दो युवक गिरफ्तार 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles