11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

19 वर्षीय की दर्दनाक मौत…बाइक चालक की गलती से पेश आया हादसा

Ashoka time’s…8 March 24 

राजधानी शिमला रोहड़ू उपमण्डल में पटसारी के नजदीक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।

मृतक की पहचान मनोज पुत्र किशन चंद निवासी गांव लोरकोटी के रूप में हुई है।

हादसा गुरूवार देर शाम रोहड़ू से हाटकोटी की तरफ जा रहे थे।ओवर स्पीड होने के कारण बाइक (HP10B -9829) के सामने से आ रही आल्टो कार (HP10A -8315) से भिड़ंत हो गई। बाइक को रवि पुत्र कलम निवासी गांव परसा चला रहा था। पिछली सीट पर बैठा मनोज बुरी तरह जख्मी हुआ और उसे इलाज के लिए रोहडू अस्पताल लाया गया।

हालत गम्भीर होने पर मनोज को आईजीएमसी (IGMC) शिमला रैफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस हादसे को लेकर रोहड़ू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बाइक चालक की गलती से हादसा हुआ। बाइक की रफ्तार तेज थी और यह गलत दिशा से आ रही थी। इस हादसे से मृतक मनोज के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है।

लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं का अहम योगदान-सुमित खिमटा*

हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी में यूं मनाई गई महाशिवरात्रि…

नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने थे कैप्सूल, चढ़े पुलिस के हत्थे…दो युवक गिरफ्तार 

ESSCI के सौजन्य से इलेक्ट्रीशियन मीट का सफल आयोजन…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles