19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बीच नदी में फंसे रेत बजरी से भरे डंपर…प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू…

Ashoka Times…3 मार्च 2024 पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के रामपुर घाट के नजदीक आधा दर्जन से अधिक डंपर रेत बजरी के साथ उस वक्त फंस गए जब नदी में अचानक पानी आ गया । बताया जा रहा है कि वे माल लेकर उत्तराखंड की ओर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अचानक नदी में पानी आ गया जिसके कारण एक दर्जन चालक परिचालक बीच नदी में फंस गए। सूत्र बता रहे हैं देर रात से कुछ ट्रक यमुना नदी में पानी के बहाव में फंसे हुए थे मीडिया में प्रकाशित खबरों के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंच कर लोगों को रेस्क्यू किया गया है मिली जानकारी के अनुसार गाडीयो पर चढ़कर अपनी जान बचाने वाले 11 लोगों को प्रशासन द्वारा लोडर की सहायता से नदी से बाहर निकाला गया है नायब तहसीलदार फरीद मोहम्मद और नायब तहसीलदार रईस अहमद टीम सहित मौके पर पहुंचे तथा लोगों को सकुशल निकाला

2 दिन से हो रही लगातार बारिश के बाद पावटा साहिब मे यमुना ओर गिरी नदी के पानी के बीच फसे खनन सामग्री ले जा रहे टिप्पर फस गए थे तथा उनके ड्राइवर ओर क्लीनर ने गाड़ियों के ऊपर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई थी।

अब सवाल यह उठता है कि रात के समय बीच नदी में यह डंपर किस क्रेशर से माल उठाकर उत्तराखंड की ओर जा रहे थे?

आसमानी बिजली गिरने से घर में लगी आग… लाखों का नुक्सान

इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर में काम सीखने का बेहतरीन अवसर…यहां करें संपर्क…

सिरमौर जिला में वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में अभी तक 20 लोगों की जानें गई -एल. आर. वर्मा*

बड़ी लापरवाही से गई एक व्यक्ति की जान,NH. और ठेकेदार जिम्मेदार!

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles