15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

अवैध खनन करते विभाग ने वसूले 1 लाख 10 हजार…

Ashoka Times…11 जनवरी 24 पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब में खनन विभाग की टीम द्वारा गोजर में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करते हुए पिछले 3 दिनों में ट्रैक्टरों का चालान कर 1 लाख 10 हजार रूपये जुर्माना वसूला किया है।

खनन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। वही गोजर में एक क्रेशर पर यह खनन सामग्री पहुंचाई जा रही थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन विभाग को गोजर में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा के निर्देशों पर खनन विभाग राजपुर के इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुवाई में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान नदी में कुछ ट्रैक्टर संचालक अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए थे। जिसके बाद विभाग ने गोजर में अवैध खनन मे लगे ट्रैक्टरों से 1 लाख 10 हजार रूपये जुर्माना वसूला है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पांवटा साहिब खनन इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुवाई में विभाग ने खनन माफिया के खिलाफ कईं बार कार्रवाई की है कई जगह से स्टाक किया गया रेत बजरी भी खनन विभाग द्वारा जप्त किया गया है तथा कई खनन माफियाओं के खिलाफ एफ आई आर तक दर्ज करवाई गई है ।

वही आपको बता दे कि खनन विभाग में बेहद कम स्टाफ होने के कारण इतने बड़े क्षेत्र को कर कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है खाना माफिया अक्सर रात के समय में जेसीबी और पोकलेन लगाकर खनन करते हैं और ऐसे समय में भी उनके साथ दर्जनों ऐसे लोग होते हैं जो किसी भी पड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में अवैध खान माफिया पर लगाम लगा पाना मुश्किल होता है। इसके बावजूद भी खनन विभाग के कुछ अधिकारी अच्छा काम करते दिखाई दे रहे हैं।

उधर जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम ने पांवटा साहिब के गोजर में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की गई है।

श्री रेणुका कालथ में देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत युवती गंभीर घायल

पांवटा साहिब में बेख़ौफ़ बदमाश…वारदात को अंजाम देने पहुंचे सीसीटीवी में हुए कैद…

उपायुक्त सुमित खिमटा ने पच्छाद के नाल स्थित बाल गृह का किया निरीक्षण 

संगड़ाह में करंट लगने से झुलसे विद्युत कर्मी ने पीजीआई चंडीगढ़ में तोड़ा दम 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles