15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा वार्षिक फैमलाइजेशन कार्यक्रम आयोजित…

माजरा में किया आपदाओं पर जागरूकता कार्यक्रम…

Ashoka time’s…7 February 24 

जिला सिरमौर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा वार्षिक फैमलाइजेशन कार्यक्रम (5 फरवरी से 17 फरवरी 2024) के अंतर्गत आज तीसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, माजरा में स्कूल सुरक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल टीम के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विद्यालय में स्कूली बच्चों एवं शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को आपदाओं के प्रकार एवं उनके प्रभाव, एनडीआरएफ के कार्य एवं जिम्मेदारियां भूकंप से पूर्व दौरान एवं बाद में किए जाने वाला रुको झुको एवं ढको, प्राथमिक बचाव एवं उपचार का क्षमता निर्माण, तीव्र रक्त को नियंत्रित करने वाली तकनीको तथा सीपीआर एवं अग्नि सुरक्षा एवं आधुनिक स्ट्रेचर बनाने की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से बताया गया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूल के 45 शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक स्टाफ, 300 के लगभग स्कूली विद्यार्थी तथा अन्य स्टाफ ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर एनडीआरएफ टीम, विद्यालय स्टाफ तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी व आमजन भी उपस्थित रहे।

भाषा एवं संस्कृति विभाग सिरमौर जिला की संस्कृति के संरक्षण हेतु 16 फरवरी को आयोजित…

शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र ), नाहन के छात्रों ने सीखे ऑन जॉब ट्रेनिंग स्किल्स…

टूटीकंडी में गाड़ियों के शोरूम में भड़की आग… लाखों सामान जलकर राख

रेणुका पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों को चरस के साथ किया गिरफ्तार…

श्री रेणुका जी में वन मित्र भर्ती के लिए परीक्षण की तिथि निर्धारित….

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles