10.4 C
New York
Monday, October 19, 2026

खाद्य वस्तुओं के नमूने लेते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम…

व्यापारियों में मचा हड़कंप…

Asokatime’s… 5October

सिरमौर ददाहू जमटा में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दादाहू बाजार का औचक निरीक्षण किया तथा एक दुकान से दही के नमूने लिए तथा उसके बाद जमटा, धीडा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों में छापेमारी की। 

खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार देर शाम यह कार्यवाही की। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों को लेकर उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थी इसके चलते यह कार्यवाही अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि त्यौहार का सीजन होने के कारण यह कार्यवाही आगे भी जारी रखी जाएगी उन्होंने बताया कि सभी नमूनों की गुणवत्ता को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा यदि वस्तुओं की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई तो विक्रेताओं पर जुर्माने सहित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles